Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने न्यायालय कीर्तिनगर से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में फरार वारंटी संदीप कुमार पुत्र मकान सिंह निवासी त्यालनी पट्टी हिसरियाखाल टिहरी गढ़वाल को जामनीखाल हिंडोलाखाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त थाना घनसाली पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में फरार वारंटी गौरव अंथवाल पुत्र चंद्रप्रकाश अंथवाल निवासी शालीमार गार्डन गली नंबर 2 बेहट रोड थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। दोनों वारंटियों के विरुद्ध परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील एवं वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *