Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। आज 6 अक्टूबर 2026 को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीपीसीएल उदयपुर कॉलोनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं कार्यकर्ताओं के साथ कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प के तहत समाजहित में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपना देश अपना राज्य अपना शहर और अपना क्षेत्र स्वच्छ एवं सुंदर रहे इसी उद्देश्य के तहत सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि सभी को समय-समय पर अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाना चाहिए। इसके साथ ही शहीद स्मारकों एवं प्रमुख स्थानों पर भी नियमित रूप से सफाई कार्यक्रम किए जाने चाहिए ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहे। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा द्वारा सेवा मित्रों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश बद्री सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *