प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नो एंट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शिवालिक नगर में सिडकुल की ओर से आने वाले भारी वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सिडकुल की ओर से शिवालिक नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भारी वाहन लाने वाले कुल 15 ट्रक चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इनमें 14 भारी वाहन ट्रक चालकों के कुल 7000 रुपये के नगद चालान किए गए जबकि एक ट्रक चालक का कोर्ट चालान किया गया। पुलिस ने बताया कि नो एंट्री में आने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान कुल 14 नगद चालान कर 7000 रुपये वसूले गए तथा एक वाहन का कोर्ट चालान किया गया। चेकिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी हेड कांस्टेबल गोपीचन्द कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल अर्जुन रावत शामिल रहे।
