Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जनपद में संचालित सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएमजीएसवाई के जखोली और रुद्रप्रयाग खंडों के अंतर्गत आने वाली सड़कों की अद्यतन स्थिति मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों तथा निर्माणाधीन और प्रस्तावित सड़कों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने लंबित सड़कों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने और वन स्वीकृति सहित तकनीकी बाधाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के फेज एक से फेज चार तक की सभी पूर्ण प्रस्तावित निर्माणाधीन और लंबित सड़कों की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सड़क की वर्तमान स्थिति कार्य पूर्ण होने की स्थिति और लंबित रहने के कारणों का स्पष्ट विवरण प्रस्तुत किया जाए ताकि निर्माण कार्यों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग से पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित की गई सड़कों और पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की गई सड़कों का विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने वन विभाग की अनापत्ति नहीं मिलने फॉरेस्ट केस अथवा अन्य तकनीकी कारणों से लंबित निर्माणाधीन सड़कों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इन बाधाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि सड़क निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सड़कों की प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सड़क की प्रगति और कार्यों में आ रही बाधाओं की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध रहने से निर्माण कार्यों की निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई में मदद मिलेगी। बैठक में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई जखोली और अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग ने जनपद में योजना के अंतर्गत आने वाली सड़कों की अद्यतन स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई जखोली पवन कुमार अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग योगेश कोटियाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *