Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड जखोली के राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों की 15 शिकायतें और समस्याएं दर्ज की गईं जिनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल स्थापित कर आमजन को योजनाओं की पात्रता आवेदन प्रक्रिया पंजीकरण और विभागीय सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में ग्रामीणों और विद्यार्थियों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कृषि पशुपालन सैनिक कल्याण पर्यटन विकास डेयरी विकास समाज कल्याण और जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया। इसके साथ ही मौके पर आवश्यक मार्गदर्शन और विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में युवाओं को कौशल विकास स्वरोजगार और उद्यमिता से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ मार्गदर्शन भी दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला सशक्तिकरण पोषण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई। इसके अतिरिक्त नागरिकों को विभिन्न डिजिटल और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं के उपयोग की जानकारी दी गई ताकि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें। शिविर के दौरान क्षेत्रवासियों ने कुल 15 शिकायतें और समस्याएं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जखोली विनीता चमोली क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता देवी उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया खंड विकास अधिकारी जखोली विलेश्वर पंत जिला पंचायती राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत जिला उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बालम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *