Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने बड़ौदा गुजरात से आए श्रद्धालु का खोया आईफोन एसई पुलिस ने तलाश कर सकुशल वापस लौटा दिया। मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार बड़ौदा गुजरात से भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का आईफोन एसई मोबाइल फोन खो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं ने कोतवाली बद्रीनाथ पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी। श्रद्धालुओं की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली बद्रीनाथ में तैनात कांस्टेबल शीशपाल और कांस्टेबल जसपाल राणा ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। पुलिस कर्मियों ने कुछ ही समय में मोबाइल फोन ढूंढ निकाला और उसे सकुशल श्रद्धालुओं के सुपुर्द कर दिया। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने चमोली पुलिस की तत्परता ईमानदारी और सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *