Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में पुलिस बल की शारीरिक दक्षता अनुशासन और कार्यकुशलता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन चंबा के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने स्वयं परेड में प्रतिभाग कर पुलिस अधिकारियों जवानों और प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। ड्रिल और शस्त्र प्रशिक्षण का लिया जायजा साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस कर्मियों ने अनुशासित मार्च ड्रिल शस्त्र संचालन और शारीरिक दक्षता से संबंधित विभिन्न अभ्यास किए। एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों की फुर्ती कमांड पर प्रतिक्रिया अनुशासन और टीमवर्क का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर देने को कहा। रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा परेड के बाद एसएसपी श्वेता चौबे ने रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र चंबा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोजनालय प्रशिक्षण कक्ष बैरक और परिसर में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने परिसर और प्रशिक्षण केंद्र की बैरक में साफ-सफाई बनाए रखने भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण कक्षों और अन्य सुविधाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को बेहतर और अनुकूल प्रशिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। मरम्मत और नवीन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा परिसर में चल रहे मरम्मत और नवीन निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ निर्माण और मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य और प्रशिक्षण का वातावरण उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *