प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड पाबौ में जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से एलिम्को के सहयोग से विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 109 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण एवं चिन्हीकरण किया गया। इसके साथ ही सात दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए गए और छह यूडीआईडी कार्ड से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। शिविर में 15 दिव्यांगजनों को एडिप योजना तथा 94 वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। लाभार्थियों की आवश्यकताओं का आकलन कर आगामी प्रक्रिया के तहत पात्र व्यक्तियों को उनकी जरूरत के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में योजनाओं से जोड़ने के साथ दिव्यांगजनों के आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने की दिशा में भी कार्य किया गया। इस दौरान सात दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए गए तथा छह यूडीआईडी कार्ड से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। इससे पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों की जरूरतों के अनुरूप सहायक उपकरणों के लिए चिन्हीकरण करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित कार्यवाही भी की जा रही है। शिविर में जिला पंचायत सदस्य भरत रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलई मनोज रावत खंड विकास अधिकारी हरेंद्र कोहली सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण प्रिया उपाध्याय अभिषेक पोखरियाल और अरविंद गुसाईं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
