Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार ने कोतवाली लक्ष्मणझूला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं अभिलेखों और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण वांछित अभियुक्तों और मफरूरों की गिरफ्तारी तथा माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों शस्त्रागार मालखाना बैरक मेस हवालात कंप्यूटर कक्ष सीसीटीएनएस सीसीटीवी कैमरों और कंप्यूटर उपकरणों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से शस्त्रों एवं कारतूसों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही शस्त्रों की हैंडलिंग भी कराई गई। थाना परिसर में लंबे समय से लंबित माल मुकदमाती वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्राधिकारी तपेश कुमार ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विवेचकों से प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वांछित अभियुक्तों एवं मफरूरों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के सफल अनावरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सीसीटीएनएस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की निर्धारित समयावधि में जांच कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने अभिलेखों का समय पर अंकन करने और उन्हें अद्यतन रखने को कहा। उन्होंने ड्यूटी और चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने तथा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और कार्यों का समयबद्ध ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *