Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत जनपद चमोली में श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव-गांव और विकासखंड स्तर पर लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही श्रमिकों को मुख्यमंत्री पोषाहार किट स्वच्छता किट और शिक्षण किट वितरित कर स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शनिवार 10 अक्टूबर को सिरोली मंडल में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिरोली मंडल बणद्वारा बैरागना देवलधार ग्वाड़ सगर और गंगोल गांवों के श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 102 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद विशेषज्ञों ने श्रमिकों को उनकी स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई। शिविर में श्रमिकों को मुख्यमंत्री पोषाहार किट स्वच्छता किट और शिक्षण किट वितरित की गईं। मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत हेल्थ एटीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आयोजित इन शिविरों में आधुनिक तकनीक की सहायता से कुल 44 प्रकार की स्वास्थ्य जांच की जा रही हैं। इनमें रक्तचाप हृदय गति और ईसीजी नाड़ी दर और ऑक्सीजन स्तर फेफड़ों की कार्यक्षमता आंखों और ग्लूकोमा की जांच कान और सुनने की क्षमता की जांच त्वचा संबंधी जांच कुपोषण की जांच मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण और एचआईवी जांच सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण शामिल हैं। योजना के माध्यम से श्रमिकों को अपने गांवों के नजदीक ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान करने और श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *