Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के चौकी कुमाल्ड़ा क्षेत्र में ग्राम दुबड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर टिहरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। राहत की बात यह रही कि कार सवार तीनों व्यक्ति सकुशल हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 12 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर चौकी कुमाल्ड़ा पुलिस को ग्राम दुबड़ी के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक राहुल मिश्रा और उनके साथी विक्रान्त सिंह मौजूद मिले। पुलिस टीम ने उनसे दुर्घटना के बारे में पूछताछ की और कार में सवार तीनों व्यक्तियों के सकुशल होने की पुष्टि की जंगली जानवर के अचानक सामने आने से हुआ हादसा कार चालक राहुल मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु में सिस्को कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और कंपनी के काम से दिल्ली से देहरादून आए थे। 11 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर वह अपने दो दोस्तों के साथ कार संख्या एचआर 38 एएम 9175 से रायपुर से धनोल्टी घूमने के लिए निकले थे। चालक के अनुसार रास्ते की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे आधे रास्ते से ही देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर ग्राम दुबड़ी के पास अचानक एक जंगली जानवर सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे लगभग 35 से 40 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए पहाड़ी से नीचे खेतों में जा पहुंची। राहुल मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार तीनों व्यक्तियों को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद रात में ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद तीनों व्यक्तियों ने कार से अपना सामान निकाला और कैब बुक करके देहरादून चले गए। सोमवार सुबह वे दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे जहां पुलिस टीम ने उनसे दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्वामी को दी सूचना दुर्घटना में कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। पूछताछ के दौरान चालक राहुल मिश्रा ने बताया कि कार दिल्ली से बुक की गई थी। दुर्घटना के संबंध में कार स्वामी को भी सूचित कर दिया गया है। टिहरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी एकत्र की और कार सवारों की कुशलक्षेम की पुष्टि की। कार सवारों का विवरण कार चालक राहुल मिश्रा पुत्र स्वर्गीय सुखदेव मिश्रा निवासी हाउस ऑफ जस्टिस मृदुला मिश्रा जनगत नारायण रोड कदम कुआं पटना बिहार हैं। उनकी उम्र 27 वर्ष है और वह सिस्को कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दूसरे सवार विक्रान्त सिंह पुत्र सुभाष प्रसाद सिंह निवासी निशीहारा थाना बिरौल दरभंगा बिहार हैं। उनकी उम्र 27 वर्ष है और वह देहरादून में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तीसरे सवार सुब्बीर की उम्र 33 वर्ष है। वह भी देहरादून में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *