Spread the love

दहेज के लिए पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले पति को कालागढ़ पुलिस ने भेजा जेल

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 15 मई 2025 को थाना कालागढ़ पर मन्सूर खान निवासी-अफजलगढ़ उ0प्र0 द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि मेरी पुत्री तेहजीबा उर्फ जारा का विवाह दिनांक 29 जनवरी 2025 को आमान खान,निवासी-नई कॉलोनी,कालागढ़ के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिये लगातार मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था और आज आमान खान और उसके परिजनों द्वारा मिलकर मेरी पत्री तेहजीबा उर्फ जारा का गला घोटकर कर हत्या कर दी गई जिसका शव चारपायी पर रखा हुआ है था उनके घर वाले अपने घर से फरार हो गये है। इस संबन्ध में थाना कालागढ़ पर पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का दहेज प्रताड़ना कर महिला की हत्या कारित करने से सम्बन्धित होने के कारण इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा इस घटना की जाँच क्षेत्राधिकारी कोटद्वार द्वारा कराई गई साथ ही घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष कालागढ़ संजीव मंमगाई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कुशल पतारसी-सुरागसी व आसपास से जुटाई गयी जानकारी कर महिला की हत्या कारित करने वाले नामजद अभियुक्त अमान खान उम्र 25 वर्ष को आज दिनांक 2जून 2025 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp