Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।
21 अक्टूबर 2026 को माणा गांव की पार्किंग के पास अपने माता-पिता से बिछड़ गई छह वर्षीय मासूम अनिका की आंखों में पुलिस के प्रयासों से फिर से मुस्कान लौट आई। अनिका निवासी काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात आरक्षी बृजेश कुमार और पीआरडी जवान सुरेन्द्र ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस जवानों ने काफी देर तक खोजबीन की और अथक प्रयासों के बाद बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया। इसके बाद अनिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली। मौके पर उपस्थित पर्यटकों ने भी पुलिस जवानों की तत्परता और मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *