Spread the love

प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बद्रीनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अचानक बेहोश हुई महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। घटना 22 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 8:30 बजे की है जब बद्रीनाथ मंदिर परिसर में अलीगढ़ निवासी प्रीति शर्मा पत्नी भानु शर्मा अचानक बेहोश हो गईं। महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से वहां मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बन गया। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सुनील ज्येष्ठ और होमगार्ड नंदन सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए महिला की सहायता के लिए कदम बढ़ाए। दोनों ने तत्काल उचित साधनों की व्यवस्था की और महिला को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया। ऐसी स्थिति में जब किसी अपने की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजन घबरा जाते हैं तब समय पर मिलने वाली मदद बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ ही मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया और महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *