Spread the love

प्रदीप कुमार
नई टिहरी-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में वरिष्ठ एवं एकल वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सम्मान और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टिहरी पुलिस की ओर से निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 24 अक्टूबर 2026 को कोतवाली नई टिहरी कोतवाली नरेंद्रनगर और थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत वरिष्ठ एवं एकल वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य कुशलक्षेम तथा दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने चौकी पीपलडाली चौकी कोटेश्वर और चौकी कोटी कॉलोनी क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनसे आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। इसी प्रकार कोतवाली नरेंद्रनगर और थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रहने वाले वरिष्ठ एवं एकल वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। पुलिस कर्मियों ने उनसे बातचीत कर उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने वरिष्ठ एवं एकल वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा सहायता और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की परेशानी असुविधा अथवा आपात स्थिति में वे बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस का उद्देश्य वरिष्ठ एवं एकल वरिष्ठ नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उनसे नियमित संवाद बनाए रखना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि वे स्वयं को अकेला न समझें। पुलिस प्रत्येक परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनहित और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ एवं एकल वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सम्मान और सहायता के लिए इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *