Spread the love

प्रदीप कुमार
नरेंद्रनगर-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस की ओर से आमजन और विशेषकर युवाओं को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक करने तथा कानून के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला उपनिरीक्षक दीपिका तिवारी और अपर उपनिरीक्षक घनश्याम राय सहित पुलिस टीम ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों अवैध नशा तस्करी यातायात नियमों साइबर अपराध ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही महिला संबंधी अपराधों पॉक्सो अधिनियम घरेलू हिंसा महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित पॉश अधिनियम और नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और कानून की जानकारी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति ऐप आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में भी समझाया गया। छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना घबराए संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की महिला उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष शिक्षकगण और अन्य स्टाफ सहित कुल 90 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पुलिस टीम ने सभी छात्राओं को सतर्क रहने कानून का पालन करने और किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे जागरूक बनें सुरक्षित रहें और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *