प्रदीप कुमार
आदिबद्री-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चमोली जनपद स्थित आदिबद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन के साथ ही राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।
