Spread the love

प्रदीप कुमार
गैरसैंण-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए भराड़ीसैंण गैरसैंण आगमन पर चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। चमोली जनपद पहुंचने पर विधायक अनिल नौटियाल और विधायक भूपाल राम टम्टा के साथ जिलाधिकारी गौरव कुमार पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गौचर और कर्णप्रयाग सहित खेती तथा विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने आदिबद्री में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और स्नेहपूर्वक स्वागत करने के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *