Spread the love

प्रदीप कुमार
छाम-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत 25 अक्टूबर 2026 को थाना छाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतर सिंह उम्र 64 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोर सिंह निवासी ग्राम बगालचक पट्टी नगुण थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपदभर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवशंकर उनियाल कांस्टेबल मुकेश चमोली कांस्टेबल अनूप भट्ट और कांस्टेबल अमरेश रावत शामिल रहे। टिहरी पुलिस द्वारा त्योहारी सीजन में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *