Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल जनपद के देवप्रयाग संगम घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में बह रहे दिल्ली के 20 वर्षीय युवक को जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल रेस्क्यू कर बचा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना 25 अक्टूबर 2026 की है जब कोतवाली देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत पवित्र संगम घाट पर स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में बहने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घाट पर ड्यूटी में तैनात जल पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान अनीश कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ई-556 श्याम बिहार फेस-1 नजफगढ़ नई दिल्ली के रूप में हुई। जल पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू अभियान में हेड कांस्टेबल रवि राणा गोताखोर महेन्द्र चौधरी पीआरडी जवान वीरेन्द्र नेगी और महिला कांस्टेबल 21 सीपी ललिता रावत शामिल रहे। टिहरी पुलिस आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निरंतर तत्पर है। पुलिस ने संगम घाट सहित अन्य जल क्षेत्रों में स्नान करने वाले लोगों से सावधानी बरतने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है। साथ ही जल पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *