Spread the love

प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली कलियर पुलिस ने होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश पुत्र मेहरबान निवासी मुकर्रबपुर कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने घटना का खुलासा करने और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आरोपी को कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी उपनिरीक्षक करुणा रौंकली अपर उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह हेड कांस्टेबल माजिद खान और हेड कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *