Spread the love

बेस चिकित्सालय के अधीक्षक ने किया निरीक्षण साफ-सफाई और मरीजों की चिकित्सा सेवा पर दिया जोर

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजेय विक्रम सिंह ने दोपहर बाद अस्पताल के विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वार्डो में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सफाई सुपरवाइजर के साथ ही वार्डो में तैनात नर्सिग अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही समय पर डियूटी पर आने तथा तीन समय पर हाजरी रजिस्ट्रर में हस्ताक्षर करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही वार्डो में मरीज के साथ एक या दो ही तीमारदार रखे जाने के निर्देश दिये। कहा कि कतिपय वार्डो में एक मरीज के साथ सात-आठ लोग वार्ड के अंदर भरे रहते है।जो संबंधी नर्सिंग अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वार्ड में एक या दो ही तीमारदार मरीज के साथ अंदर रहे। कहा कि गेट पास भी बनाये गये है,इसके बाद भी वार्डो में अत्यधिक लोगों आ रहे है। इसमें नर्सिंग अधिकारियों को वार्डो की जिम्मेदारी सही से निभानी होगी। इसके साथ ही वार्डो में फंखे खराब होने सहित अन्य समस्या पर उन्होंने संबंधी विभाग को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिये। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि पहले से अब अधिक नर्सिंग अधिकारी वार्डो में तैनात है,इसके लिए सभी को वार्डो की सजावट एवं सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। जबकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानियां ना हो इसके लिए सभी को तप्तर रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp