Spread the love

प्रदीप कुमार
नरकोटा-रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। नरकोटा में सम्राट होटल के समीप सोमवार 2 नवंबर 2026 को अपराह्न 3 बजकर 23 मिनट पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस डीडीआरएफ एसडीआरएफ एवं 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर रवाना किया गया। दुर्घटना में वाहन चालक के बाजू में चोटें आई हैं। राहत एवं बचाव दल ने घायल चालक को 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए श्रीनगर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *