Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी एवं अन्य कारणों से आग लगने की संभावनाओं को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने अग्निशमन व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जनपद की अग्निशमन इकाइयों को सतर्क एवं तैयार रखा जा रहा है। इसी क्रम में 2 नवंबर 2026 को फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग के अधीनस्थ फायर यूनिट अगस्त्यमुनि द्वारा अग्निशमन वाहनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान अग्निशमन वाहनों में उपलब्ध फायर पंप और फोम कम्पाउंड तथा होज पाइप सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही सभी उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल उपयोग के लिए तैयार रखा गया। दीपावली पर्व के दौरान आग से संबंधित किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अग्निशमन इकाइयों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य समय रहते आग पर काबू पाकर जन-धन की हानि को रोकना है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दीपावली पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें और ज्वलनशील पदार्थों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। किसी भी अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *