ग्राम पंचायत चोपड़ा में दर्मियान सिंह बगवान चुने गये निर्विरोध ग्राम प्रधान।
प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत चोपड़ा सिलगढ़ में ग्रामीणों ने बैठक कर दर्मियान सिंह बगवान को आम सहमति से निर्विरोध प्रधान मनोनीत किया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के चयन को लेकर मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर सिंह कैंतुरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर ग्राम पंचायत चोपड़ा में निर्विरोध रुप से प्रधान चयनित किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने इस बार पूर्व सैनिक दर्मियान सिंह बगवान को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने पर सहमति बनाई है। ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में भी प्रत्येक बिरादरी से हमेशा निर्विरोध रुप से प्रधान चुना जायेगा। बैठक बड़े बुजुर्गों और युवाओं के बीच राय मशविरे के बाद एकमत होकर इस बार पूर्व सैनिक दर्मियान सिंह बगवान को ग्राम प्रधान बनाया जाएगा।इसके साथ ही गांव के वार्ड मेम्बर्स व उप प्रधान का भी निर्विरोध रुप से मनोनयन किया गया। इसी के तहत क्षेत्र पंचायत कुरछौला जो कि चोपड़ा,धारकोट व कुरछौला ग्राम पंचायतों के तहत आने वाले क्षेत्र पंचायत वार्ड है,इन तीनों ग्राम पंचायतों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए बैठक कर गीता देवी पत्नी विजय सिंह पंवार को निर्विरोध रुप से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मनोनयन किया है। बुधवार को इन गांवों के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत चोपड़ा के प्रधान के लिए दर्मियान सिंह बगवान व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुरछौला से गीता देवी पत्नी विजय सिंह पंवार का नामांकन किया है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य महावीर सिंह कैंतुरा,पूर्व प्रधान भरत सिंह कैंतुरा,पूर्व प्रधान रविन्द्र बगवान,जीत सिंह बगवान,युद्धवीर सिंह बगवान,पवन सिंह, संदीप राणा,सैंन सिंह राणा,भीम सिंह राणा,छोटा सिंह कैंतुरा,हरपाल सिंह पंवार,मनोज सिंह बगवान,रणजीत सिंह बगवान आदि मौजूद थे।
Spread the love