Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 09 नवंबर को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रस्तावित राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने समारोह के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच टेंट विद्युत व्यवस्था पेयजल स्वच्छता यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने समारोह में विभिन्न विभागों की योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने की व्यवस्था करने को भी कहा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और समारोह को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed