Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित भव्य परेड के दौरान चमोली पुलिस द्वारा जनजागरूकता की सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर साइबर सेल चमोली के प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने परेड देखने पहुंचे छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों को साइबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल साइबर धोखाधड़ी सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल तथा अनजान लिंक एवं संदिग्ध वेबसाइटों से बचने सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने साथियों एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान साइबर सेल की टीम ने जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए ताकि लोग इन जानकारियों को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *