Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर सबसे पहले राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चमोली पुलिस भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) होमगार्ड के जवानों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड की मधुर और देशभक्तिपूर्ण धुनों के बीच प्रस्तुत भव्य रैतिक परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया तथा परेड का निरीक्षण किया। अनुशासन एकरूपता और शानदार कदमताल के साथ जवानों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। रैतिक परेड के प्रथम कमांडर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा रहे। उन्होंने अपनी बुलंद आवाज प्रभावशाली कमांड और कुशल नेतृत्व से परेड का शानदार संचालन किया। उनके नेतृत्व में जवानों ने पूरे जोश उत्साह और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समारोह की भव्यता बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों उनके परिजनों और आश्रितों को सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड में प्रदर्शित उत्कृष्ट अनुशासन भव्यता और शानदार प्रदर्शन के लिए सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अमर शहीदों राज्य आंदोलनकारियों और जननायकों के त्याग एवं संघर्ष को नमन किया तथा उत्तराखण्ड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 26 वर्षों की यात्रा को पीछे मुड़कर देखते हैं तो हमें गौरव की अनुभूति होती है। हमारा राज्य अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए विकास की लंबी यात्रा तय कर चुका है। प्रदेशवासियों ने हर संकट का सामना धैर्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ किया है तथा हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ों ने हमें सिखाया है कि रास्ते कितने भी कठिन क्यों न हों लेकिन अटूट इच्छाशक्ति और मजबूत हौसलों के आगे हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। हमारे लोगों के डीएनए में हार मानना ही नहीं लिखा है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान (प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर) प्राप्त होने पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल के 26 वर्षों के अथक परिश्रम समर्पण अनुशासन और जनसेवा का परिणाम है। यह उपलब्धि प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए गौरव का विषय है और आने वाली पीढ़ियों को भी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा करने की प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर जनपद चमोली के प्रभारी मंत्री भरत चौधरी विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल विधायक थराली भूपाल राम टम्टा अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद रामचंद्र गौड़ उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद हरक सिंह नेगी उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग प्रेम सिंह राणा ब्लॉक प्रमुख गैरसैंण रवीना रावत अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गजेंद्र सिंह रावत प्रदेश मंत्री भाजपा सतीश लखेड़ा जिला महामंत्री भाजपा चमोली अरुण मैठाणी जिला महामंत्री भाजपा विनोद कनवासी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोपेश्वर संदीप रावत अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौचर संदीप नेगी अध्यक्ष नगर पंचायत गैरसैंण मोहन मंडारी सदस्य कार्यसमिति भाजपा विनोद नेगी सदस्य राज्य औद्योगिक परिषद सुरेंद्र सिंह नेगी अध्यक्ष जिला किसान मोर्चा देव सिंह नेगी जिलाधिकारी गौरव कुमार पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *