Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की लॉन टेनिस टीम नॉर्थ जोन टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल पहुंच चुकी है। टीम ने मंगलवार को प्रतियोगिता स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। टीम के साथ विश्वविद्यालय की लॉन टेनिस टीम के मैनेजर डॉ.एल.के.कंडारी और कोच रेखा भी मौजूद रहीं। दोनों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली शीर्ष चार टीमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगी। इससे खिलाड़ियों को अगले स्तर पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की लॉन टेनिस टीम पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में मैदान पर उतरेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विश्वविद्यालय की टीम का इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना खेल गतिविधियों के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता को दर्शाता है। प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *