Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग की चौकी तिलवाड़ा कोतवाली अगस्त्यमुनि में नियुक्त मुख्य आरक्षी विनोद कुमार का 12 नवंबर 2026 को उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। पुलिस के अनुसार 11 नवंबर 2026 को अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार के दौरान 12 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय विनोद कुमार वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनका जन्म 22 अप्रैल 1983 को हुआ था। वह मूल रूप से ग्राम टटासू डिम्मर (बगड़) पोस्ट सिमली कोतवाली कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सहित समस्त रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। पुलिस परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की है। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *