प्रदीप कुमार
बदरीनाथ/चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ क्षेत्र के रडांग बैंड के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली बदरीनाथ से अपर उपनिरीक्षक मुकेश पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने भी विशेष सहयोग किया। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस और नगर पंचायत के आपसी समन्वय एवं तत्परता से घायलों को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया जा सका जिससे उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सका।
