Spread the love

श्रीनगर में दिविषा भट्ट ने गौशाला में चारा देकर मनाया जन्मदिन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। आज दिविषा भट्ट ने अपने जन्मदिन को एक नई सोच के साथ मनाते हुए केक काटने की परंपरा को छोड़ नगर निगम गौशाला में गोवंशों को चारा और गुड़ खिलाकर अपना विशेष दिन मनाया। दिविषा ने अपने माता-पिता से पहले ही आग्रह किया था कि वह इस बार जन्मदिन पर फिजूलखर्ची नहीं करना चाहती,बल्कि बेजुबान गोवंशों के लिए कुछ उपयोगी करना चाहती है।गोसावर्धन समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दिविषा जैसी सोच से समाज को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर जरूरतमंदों या पशुओं के लिए कुछ सकारात्मक करना एक बेहतर उदाहरण है।इस मौके पर नगर निगम गौशाला के कर्मचारी और दिविषा के परिवारजन-डॉ भारत भट्ट, कविता भट्ट,गिरीश भट्ट,मलय भट्ट तथा राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp