Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के जिला मुख्यालय स्थित बादशाही थौल में आगामी चंबा महोत्सव एवं विकास व पर्यटन मेले के तृतीय संस्करण के आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और मेला समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल से मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को मेले में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया। मेला समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि चंबा महोत्सव एवं विकास व पर्यटन मेला 22 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले के अंतर्गत 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने मेले के सुव्यवस्थित और सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी से आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने मेला समिति को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष सुशील रावत सचिव पवनेश कुमार युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी राहुल बिजल्वाण सभासद दीपक गुंसोला राकेश बहुगुणा सहित मेला समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *