Spread the love

हरिद्वार में विकास संकल्प पर्व: मुख्यमंत्री धामी ने 550 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान पहुॅचकर विकास संकल्प पर्व में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने जनपद के चहुॅमुखी विकास के 550 करोड़ की 107 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के चहुॅमुखी विकास हेतु घोषणा करते हुए कहा कि लालढांग में सिंचाई सुविधा हेतु झील का निर्माण किया जायेगा,लालढ़ां पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाया जायेगा,भगवानपुर से इकबाल पुर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा,भगवानपुर से सिकरौदा तक सड़क निर्माण का कार्य किया जायेगा,निरंजनपुर में डिग्री कालेज का निर्माण किया जायेगा,मुबारकपुर-अलीपुर में हाईस्कूल का उच्चीकरण किया जायेगा,मोहम्मदपुर जटगांव में रजवाहे के दो तरफ की पटरी पर सीसी सड़क का निर्माण किया जायेगा,विधान सभा झबरेड़ा के अन्तर्गत रुड़की नगर निगम वार्ड न0 22 व 23 में पानी निकासी व सड़क निर्माण किया जायेगा,खानपुर में ढाडेकी के सौलानी नदी पर पुल निर्माण किया जायेगा,गिद्धावाली में गंगा नदी घाट पर पुल निर्माण किया जायेगा,नागड पलोनी से रांगढ वाला होते हुए भगवानपुर के पास तक मोटर रोड का निर्माण,मेवड नागड के श्यमशान घाट में बाउण्डरी वाल निर्माण किया जायेगा,मोहम्मदपुर पाण्डा के अन्तर्गत बाउण्डरी वाल निर्माण किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एनआरएलएम के अन्तर्गत लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को 2 लाख रूपये का चैक,उद्यान विभाग द्वारा दरम्यान सिंह को 50 हजार रूपये का चैक,ग्रामोत्थान परियोजनान्तर्गत उजाला सीएलएफ को 21 लाख रूपये तथा आस्था सीएलएफ को 6 लाख रूपये का चैक,मत्स्य विभाग द्वारा अजीत कौर को 4 लाख 20 हजार रूपये का चैक,कृषि विभाग द्वारा तरूण सिंह अध्यक्ष वर्क कृषि उत्पादन एवं विपणन स्वयं सहायता समूह को 10 लाख का चैक,पशुपालन विभाग द्वारा मीनाक्षी देवी को 30 लाख रूपये का चैक,बाल विकास विभाग द्वारा चंचल तोमर को 51 हजार रूपये का चैक,सहकारिता विभाग द्वारा आकाश कश्यप को 1 लाख 60 हजार रूपये का चैक प्रदान करने के साथ ही मीना को पीएम आवास योजनान्तर्गत आवास की चाबी सौंपी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताते हुए कहा कि ये सभी घोषणाएं,लोकार्पण,शिलांयास परियोजनाएँ न केवल हरिद्वार जनपद में आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी,बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेंगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्होंने युवाओं महिलाओं बुजुर्गों द्वारा प्रोत्साहन,ऊर्जा वर्धन एवं समर्पण करन तथा आशीर्वाद देने के लिए सभी का हाथ जोड़कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि आज ही के दिन 4 जुलाई 2021 को देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करने का मौका दिया गया था।उन्होंने कहा कि सबसे पहले मां गंगा के का आशीर्वाद लेकर जनमानस के बीच आया हूॅ।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के समग्र विकास और जन आकांक्षाओं को पूरा करने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने की इस यात्रा के सफल चार वर्ष पूर्ण कर रहे हैं।उन्होंने सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर देवभूमि उत्तराखंड की समस्त देवतुल्य जनता को दंडवत प्रणाम करते हुए हृदयतल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा जताये गए भरोसे के बल पर ही आज उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की सेवा कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम ही है जो उन्हें प्रत्येक दिन प्रदेश के विकास और समाज की प्रगति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जब से मुख्य सेवक के रूप में जब से कार्यभार संभाला है,तब से जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के ध्येय को लेकर संकल्पित होकर निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर गांवों से लेकर शहरों तक,किसानों से लेकर युवाओं तक,मातृशक्ति से लेकर श्रमशक्ति तक,व्यापारियों से लेकर कमचारियों तक प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के लिए कई नई योजनाएं बनाईं हैं और उन्हें धरातल पर भी उतारा है।जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश में जहां एक ओर शहरों से लेकर सुदूर सीमावर्ती व पर्वतीय गांवों तक सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य एवं पेयजल सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।वहीं प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दुग्ध उत्पादन,मधु उत्पादन,कृषि,बागवानी,सुगन्धित पौधों एवं फूलों की खेती आदि को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा,होम स्टे योजना,लखपति दीदी योजना और सौर स्वरोजगार योजना जैसी अनेकों योजनाएं लागू कर स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है,जिसका परिणाम है कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के इंडेक्स में हमारे उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया है।उन्होंने कहा कि हम मातृशक्ति के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए भी विभिन्न कार्य कर रहे हैं।जिसके अंतर्गत राज्य सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना,मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना,मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना,मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की बेटियाँ न केवल विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो रही हैं,बल्कि स्वयं सहायता समूहों,स्टार्टअप्स और लघु उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन रही है।उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों के समग्र विकास हेतु भी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरन्तर कार्य कर रहे हैं।इसी क्रम में,हरिद्वार जनपद में भी अनेकों विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार शहर में जहां एक ओर 186 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सीवरेज नेटवर्क का निर्माण करा रहे हैं,वहीं हमने पूरे शहर में 187 करोड़ रुपए से अधिक की पेयजल परियोजनाओं पर भी कार्य किया है। इतना ही नहीं,मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो या लालढांग क्षेत्र में स्थित मॉडल डिग्री कालेज की स्थापना हो।उन्होंने कहा कि हमने हरिद्वार में शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए भी हर संभव प्रयास किए हैं।उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार को भी काशी विश्वनाथ एवं उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति भव्य और दिव्य रूप देने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण भी करा रहे हैं जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है।हरिद्वार में हेली सेवाओं के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण करने के साथ ही नगर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु पॉड टैक्सी के संचालन की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। हरकी पैड़ी से मां चंडी देवी और मां मनसा देवी तक रोपवे के निर्माण को हरी झंडी देना हो या लालढ़ांग की बरसाती नदी में पुल के निर्माण के साथ ही झूला पुल बनाने की दिशा में किया जा रहा कार्य किया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि हम देवनगरी हरिद्वार को एक विश्वस्तरीय नगरी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि देवनगरी हरिद्वार के लिए कावड़ यात्रा और कुंभ का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने बतया कि बैठक लेकर सभी अधिकारियों से कावड़ यात्रा संबंधी तैयारियां का जायजा लेते हुए ये स्पष्ट कर दिया है कि कांवड़ यात्रा और वर्ष 2027 में होने वाला कुंभ का आयोजन भव्य,दिव्य,सुरक्षित और ऐतिहासिक होना चाहिए।इसके लिए हम सभी जरूरी इंतजाम करने के लिए संकल्पित हैं।उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है।हमने प्रदेश में एक ओर जहां धर्मांतरण विरोधी और सख्त दंगारोधी कानूनों को लागू किया है वहीं लैंड जिहाद,लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी जिहादी मानसिकताओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की स्थापना की है। वहीं,युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया है,जिसके परिणामस्वरूप आज राज्य के 24 हजार से अधिक युवाओं को बिना किसी नकल के सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।सामान्य परिवार में पैदा होने वाले बेटे-बेटी को किसी के दरवाजे पर नहीं जाना होता है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून के बाद चयन का आधार भ्रष्टाचार नही,नकल माफिया नहीं,पैपर लीक नहीं,पेन ड्राइव नहीं होती बल्कि आज चयन का आधर योग्यता और क्षमता होती है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सभी भलीभांति जानते हैं कि पहले धारणा थी कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर केवल छोटे कर्मचारियों पर ही कार्रवाई की जाती है। परन्तु हमने राज्य में छोटी मछलियों को ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचारी मगरमच्छो को भी पकड़कर इस धारणा को बदलकर रख दिया।उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम भी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा क तट से स्पष्ट सन्देश दिया कि भ्रष्टाचारी या तो सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को ये भी याद रखना होगा कि किन लोगों ने वर्षों तक केवल सत्ता का सुख भोगा,और उत्तराखंड को केवल घोटालों,बेरोजगारी,पलायन और तुष्टिकरण के दलदल में धकेलना का काम किया। जिनके शासन में प्रदेश की शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी और प्रदेश के हमारे युवा,किसान और मातृ शक्ति दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर थे और विकास केवल फाइलों में ही सिमटकर रह गया था। जिनकी पूरी राजनीति ही एक ही परिवार और तुष्टिकरण की अपनी नीति के इर्द गिर्द घूमती थी। उनके लिए जनता नहीं बल्कि परिवार पहले था,उनके लिए राज्य नहीं,वोटबैंक पहले था। उन्होंने जनता से सवाल किया कि आप सभी को याद है न वो कौन सा दल था।उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जब-जब ये दल सत्ता में रहा,तब-तब उत्तराखंड का विकास अवरुद्ध हुआ। लेकिन,अब वह समय नहीं रहा,अब जनता जाग चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड भी स्पष्ट नीति और निर्णायक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहा है,जहां ‘विकास’ प्राथमिकता है,‘ईमानदारी’ पहचान है,और ‘सेवा’ संकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और हमारा ये विकल्प रहित संकल्प है उत्तराखंड की अलग पहचान बनाने का,हर गांव को स्मार्ट और समृद्ध बनाने का,युवाओं को स्वावलंबी और सक्षम बनाने का,प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का,प्रकृति,संस्कृति और प्रगति के संगम को सहेजने का,पलायन को रोककर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का,प्रदेश की प्रत्येक बेटी को सुरक्षा और सम्मान दिलाने का,प्रत्येक किसान भाई को समृद्ध और सुखी बनाने का,प्रदेश को शिक्षा,स्वास्थ्य,और समृद्धि के नए शिखर पर पहुँचाने का और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्व से कहा कि हमने जो कहा,वो किया और भविष्य में जो कहेंगे,उसे भी हम ही करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर फिर एक बार प्रण लें कि हम न थकेंगे,न रुकेंगे और जब तक देवभूमि को विकास की ऊँचाइयों तक न पहुंचा दें तब तक बस यू हीं निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का हमारा ये संकल्प अवश्य सिद्ध होगा।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,कल्पना सैनी,डॉ.नरेश बंसल,विधायक मदन कौशिक,आदेश चौहान,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा भी जनता को सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर पशुपालन,रेशम,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,डेदृएनयूएलएम,उद्यान एवम् खाद्य प्रसंस्करण विभाग,कृषि,उद्योग,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनओं की जानकारी दी गई। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,कल्पना सैनी,डॉ.नरेश बंसल,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक विधायक मदन कौशिक,प्रदीप बत्रा,आदेश चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,मेयर किरण जेसल,अनीता अग्रवाल,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद,उपाध्यक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रोहेला,दर्जा राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि,शोभाराम प्रजापति,सुनील सैनी,श्यामवीर सैनी,जयपाल सिंह चौहान, देशराज कर्णवाल,शादाब शम्स,बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,मधु सिंह,महामंत्री आशु चौधरी,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह,परियोजना निदेशक केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित जनता,जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp