Spread the love

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पौड़ी पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 3 जुलाई 2025 को कोतवाली पौड़ी में एक गंभीर मामला प्रकाश में आया,पाबौ के स्थानीय निवासी ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बहन के साथ अभिषेक नेगी,निवासी खण्डुली गांव, द्वारा दुष्कर्म किया गया है।शिकायत मिलते ही पौड़ी पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देरी किये कार्यवाही प्रारंभ की इस सम्बन्ध में कोतवाली पौड़ी द्वारा तत्काल अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले की संवेदनशीलता और नाबालिग बालिका के दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इन निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी पौड़ी त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में एक अनुभवी पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मामले में गहन छानबीन शुरू की गई,उक्त प्रकरण में तथ्यों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही,कुशल पतारसी-सुरागरसी व अथक प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी अभिषेक नेगी को 24 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 4 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता अभियुक्त,अभिषेक नेगी उम्र 21 वर्ष पुत्र बालम सिंह,निवासी-खण्डूली,डुँगरीखाल पाबौ,जिला-पौडी गढवाल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp