Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड हिंडोलाखाल के अंतर्गत स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर पलेठी वनगढ़ के सौंदर्यीकरण कार्य का देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने विधिवत शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या 76/2025 के अंतर्गत स्वीकृत इस कार्य की कुल लागत 98.59 लाख रुपये है। मंदिर के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिलने और शिलान्यास होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस कार्य से मंदिर परिसर का विकास होने के साथ ही क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र की जनता की मांगों के अनुरूप विकास कार्य निरंतर आगे बढ़ाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट और मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट के साथ ग्राम प्रधान भगवान सिंह रावत और रोशनी चमोली उपस्थित रहे। छात्र पंचायत से प्रदीप रौथाण और मंदिर समिति अध्यक्ष रमेश चंद के अलावा ग्राम प्रधान प्रकाश रावत तथा दलवीर सजवाण और मेल सिंह एवं सरोज थपलियाल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक विनोद कंडारी और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *