श्रीनगर नगर निगम की मेयर का बड़ा फैसला दुकानों पर मालिक का नाम लिखना हुआ अनिवार्य
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी ने नगर क्षेत्र में दुकानों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।अब श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र की प्रत्येक दुकान के बाहर दुकानदार को अपना नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा।इस फैसले के पीछे उद्देश्य केवल पारदर्शिता लाना नहीं है,बल्कि सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना भी है। नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने कहां है कि आगामी कावड़ यात्रा,नवरात्रि,श्राद्ध पक्ष जैसे धार्मिक अवसरों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है,ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने की स्थिति न बने।मेयर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करना चाहता है कि व्यापारिक गतिविधियां पारदर्शी रहें और कोई भी ऐसा नाम या पहचान न अपनाई जाए जो किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दुकान के नामों में मालिक का नाम अवश्य प्रदर्शित हो,और ऐसे नामों से परहेज किया जाए जो भ्रम की स्थिति पैदा करें या अन्य धर्म से जुड़कर गलतफहमी उत्पन्न करें।
Spread the love