Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पौड़ी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल दिन-रात तैनात है। मेला परिसर के साथ प्रमुख आवागमन मार्गों भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात कर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैदी से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं यातायात पुलिस प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगातार निगरानी रखकर यातायात का सुचारू संचालन कर रही है ताकि लोगों को जाम की समस्या से बचाया जा सके। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में पुलिस टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर भी सतर्क नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *