Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 के तहत 25 नवंबर को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सीनियर जूनियर और प्राथमिक तीनों वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंगों के आकर्षक संयोजन और सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। सीनियर वर्ग में कृति एवं इशिता नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कशिश एवं डिंपल द्वितीय स्थान पर रहे जबकि खुशी रावत एवं खुशी भंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में स्वामी ओंकारानंद विद्यालय के नक्ष एवं सादगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की इशाव नेगी एवं निहारिका सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के साहिल एवं अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग में ईशिता एवं आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा एवं रिद्धि द्वितीय स्थान पर रहे जबकि अर्पित सिंह नेगी एवं केतन ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने रंगों के संयोजन आकर्षक डिजाइन सुंदरता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। मेले के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना है। इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के परिणामों का सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *