Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 4.67 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और नारकोटिक्स कंट्रोल के लिए तैयार विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029 को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में स्मैक चरस गांजा और अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस क्षेत्र में सक्रिय रहकर लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। 24 नवंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने अकलीम पुत्र नसीम निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को 4.67 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट उपनिरीक्षक समीप पाण्डे कांस्टेबल मनोज शर्मा और होमगार्ड जोनू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *