Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर श्रीनगर में 100 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार देर शाम श्रीनगर नगर मंडल के उप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ चुके सिद्धार्थ मियां सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर नवागंतुक सदस्यों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों तथा भाजपा की नीतियों एवं बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान डॉ.धन सिंह रावत ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा और विश्वास रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूरा सम्मान किया जाएगा। पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों को संगठन में उचित सम्मान एवं स्थान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा परिवार है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि वार्ड संख्या 34 से पार्षद दिनेश पटवाल के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके सिद्धार्थ मियां ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव में 200 से अधिक मत प्राप्त करने वाले सिद्धार्थ मियां ने कहा कि भले ही पूर्व में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा हो लेकिन अब डॉ.धन सिंह रावत द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत श्रीनगर विधानसभा प्रभारी विजय कप्रवांण एवं मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित मंडल पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने वालों में सिद्धार्थ मियां अर्जुन प्रोफेसर आशा पांडे विपिन अशोक नेगी अनिल वीरेंद्र बिष्ट रानी अर्जुन चौहान धन सिंह नेगी मंजू यशपाल धनाई रोहन देव मोहन सिंह धनाई शौरभ कुमार हुकम सिंह नेगी मंजू घिल्डियाल तेजपाल खत्री संजीवनी सागर नेगी सावित्री हरेंद्र नायक गीता मनमोहन नेगी सरला घिल्डियाल अंकित नयाल अंकिता चौहान राधा देवी रवीना तमन्ना चंदन सिंह एवं शशिबाला सहित 100 से अधिक लोग शामिल रहे। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट परमिला भंडारी पार्षद दिनेश पटवाल ललिता नेगी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *