Spread the love

उत्तराखंड में जोर पकड़ रहा बीज बम अभियान वन विभाग ने दिया समर्थन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल द्वारा वर्ष 2017 में शुरू किए गए बीज बम अभियान को अब वन विभाग उत्तराखंड ने भी सहयोग देना प्रारंभ कर दिया है।एच.एन.बी गढ़वाल विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन सोशियल साइंस प्रो एच बी एस चौहान एवं पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़ रहे संघर्ष को कम करने एवं खेल खेल में पर्यावरण संरक्षण के लिए हर वर्ष की भांति 9 जुलाई से 15 जुलाई तक उत्तराखंड के साथ देश भर में बीज बम अभियान सप्ताह मनाया जाएगा।बीज बम अभियान सप्ताह 2025 का शुभारंभ 9 जुलाई को देहरादून में वन एवं पर्यावरण मंत्री जी द्वारा किया जाएगा।उदघाटन सत्र में राज्य के डीएफओ,वन संरक्षक,सहायक एवं उप वनाधिकारी के साथ बीट स्तर के कर्मचारी वर्चुअल जुड़ेंगे।साथ ही राज्य भर में वन विभाग के साथ समस्त स्कूली छात्र बीज बम बना कर उचित स्थानों पर बीज बम बरसाएंगे। इसके लिए डॉ.धन सिंह रावत शिक्षा मंत्री के द्वारा आदेश भी जारी किया गया है।अभियान से जुड़े डॉ.अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि जाड़ी संस्थान एवं बीज बम अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल के द्वारा अभियान में जनभागीदारिता बढ़ाने के लिए वर्ष 2019 से बीज बम अभियान सप्ताह 9 से 15 जुलाई की शुरुआत की गई थी,आज अभियान का विस्तार उत्तराखंड के साथ देश के 18 राज्यों में हो गया है जो धीरे धीरे बढ़ रहा है।प्रो.चौहान ने कहा कि ये अभियान में आधुनिकता के साथ पौराणिकता भी है,जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए बीज बम अभियान एक दम सटीक है,जिसमें बीज बचाने,मिट्टी को प्रदूषित होने से बचाने,वन्य जीवों की भोजन व्यवस्था से लेकर नई पीढ़ी को एक बीज से पौध बनने तक की सारी जानकारी दी जा रही है।बीज बम अभियान सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम देहरादून में हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी,एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग,पर्वतीय विकास शोध केंद्र एवं सेव हिमालय मूवमेंट के द्वारा संयुक्त रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री के शासकीय आवास परिसर में किया जा रहा है।इस अवसर पर शुरुआती दौर से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp