Spread the love

श्रीनगर गंगा दर्शन मोड़ पर गुलदार की दहशत: युवक पर हमला मेयर ने वन विभाग से की तुरंत कार्रवाई की मांग

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगा दर्शन क्षेत्र एक बार फिर गुलदार की सक्रियता से दहशत में आ गया है। बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। संयोगवश युवक ने सूझबूझ और साहस से खुद को बचा लिया,लेकिन यह घटना पूरे इलाके में भय का कारण बन गई है।तत्काल कार्रवाई के निर्देश,पिंजरा लगाने की मांग घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए DFO पौड़ी से संपर्क साधा। उन्होंने क्षेत्र में सघन वन विभागीय गश्त और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की।DFO ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।जनता से सावधानी बरतने की अपील
मेयर भंडारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बुघाणी रोड, पौड़ी रोड,डांग ऐठाणा जैसे वन क्षेत्रों से लगे रास्तों पर सुबह उजाला होने से पहले और शाम अंधेरा होने के बाद अकेले न जाएं। बच्चों को भी जंगलनुमा क्षेत्रों में खेलने से रोकने की सलाह दी गई है। सुरक्षा के लिए रौशनी व्यवस्था और जागरूकता अभियान मेयर आरती भंडारी ने बताया कि बुघाणी रोड पर विद्युतिकरण कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द ही गंगा दर्शन व डांग ऐठाणा मार्गों पर भी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी ताकि रात के समय की आवाजाही सुरक्षित हो सके।इसके साथ ही नगर निगम द्वारा वन्यजीवों से बचाव के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।इसमें पोस्टर,घोषणाएं और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को सजग रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा-महापौर आरती भंडारी ने कहा कि प्रशासन और वन विभाग मिलकर हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं,लेकिन नागरिकों की सजगता भी बेहद आवश्यक है।यह घटना एक बार फिर यह बताती है कि मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है,और इसका समाधान केवल सामूहिक सतर्कता और प्रशासनिक सक्रियता से ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp