भागीरथी कला संगम की पहल: पर्यावरण जागरूकता के लिए संकल्प लिया गया
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल आज सामाजिक संस्था भागीरथी कला संगम की मासिक बैठक कल्यानेश्वर धर्मशाला में की गई बैठक में निर्णय लिया स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ पर्यावरण की तरफ भी कार्य किया जाएगा आजकल बरसाती मौसम है इस मौसम में पेड़ लगाना बहुत जरूरी है प्रकृति में पेड़ और अन्य वनस्पतियां बहुत कम हो गई और आने वाले समय में जो हम हरे भरे पेड़ देख देख रहे हैं बहुत कम होने वाले हैं।अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि हमें प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना और जो पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्हें सजक करना है एक पेड़ हमारे लिए कितना जरूरी है हर एक आदमी को एक पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है और अगर वह पेड़ लगाने में असमर्थ है तो जो पेड़ पुराने लगे हैं उनकी देखरेख करके या उनकी सुरक्षा किस तरह हो सके इस तरफ ध्यान देकर पर्यावरण को मजबूत किया जा सकता है और हम जब भी नर्सरी या अन्य कहीं से भी पेड़ लेकर आए और जब लगाना हो यह जरूर देखें इसकी सुरक्षा किस तरह से होगी। तभी पेड़ लगाने का फायदा है। बैठक में भगत सिंह बिष्ट,दीनबंधु सिंह चौहान,हरेंद्र तोमर,राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल,के.एल.नौटियाल,प्रमोद नौडियाल,रवि पुरी,संजय कोठारी,मुकेश नौटियाल आदि थे।
