Spread the love

कोटद्वार पुलिस का तेज एक्शन: 24 घंटे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश 2 शातिर चोर गिरफ्तार बरामद हुआ शत-प्रतिशत सामान

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 19 जुलाई 2025 को वादी सोहित अग्रवाल निवासी बुद्धा पार्क कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर सूचना दी कि अज्ञात चोर द्वारा बद्रीनाथ रोड कोटद्वार स्थित मेरी दुकान का ताला तोड़कर दुकान से कुछ नगदी चोरी व सामान चोरी कर लिया गया है। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कुशल सुरागसी पतारसी व दुकानों के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज का अवलोकन किया जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त चोरी की घटना को दो अभियुक्तों द्वारा अंजाम दिया गया है जिसके पश्चात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही,अथक प्रयासों व लगातार की जा रही मॉनटरिंग के चलते उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों राजेश उर्फ राजू एवं अजर उर्फ अज्जू को दिनांक 19 जुलाई 2025 को ही 24 घण्टे के भीतर चोरी किये गये शतप्रतिशत माल के साथ रेलवे स्टेशन कोटद्वार निकट पोस्ट ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने व की गई जांच में यह भी सामने आया कि शातिर चोर पूर्व में चोरी के मामलों में जेल चुके हैं। उक्त दोनों गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता अभियुक्त गण।राजेश उम्र 21 वर्ष उर्फ राजू पुत्र अजय,निवासी-लकड़ी पड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।अजर उम्र 19 वर्ष उर्फ अज्जू पुत्र तस्लीम,निवासी-लकड़ी पड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp