Spread the love

रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई:9 पेटी शराब और 2 पेटी बीयर बरामद एक गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की धरपकड़ किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस के स्तर से चेकिंग व धरपकड़ की जा रही है।रात्रि में चौकी जवाड़ी बाईपास पुलिस को चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली,जिस पर पुलिस द्वारा चेकिंग कर एक वाहन संख्या UK 13 A 1000 डस्टर कार में रखी कुल 9 पेटी (108 बोतल मैकडॉवल्स नम्बर वन मार्का शराब तथा 2 पेटी बीयर 47 कैन बरामद की गई। वाहन चालक के स्तर से कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर बरामद शराब,बीयर व वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर कोतवाली रुद्रप्रयाग लाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध रुद्रप्रयाग कोतवाली पर आबकारी अधिनियम के तहत सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।अभियुक्त का विवरण-हरेन्द्र राणा पुत्र लाल सिंह निवासी मकड़ी बाजार,नियर पेट्रोल पम्प रुद्रप्रयाग,थाना व जिला रुद्रप्रयाग।पुलिस टीम का विवरण अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल,आरक्षी यशपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp