त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी:ऊखीमठ में प्रेक्षक वैभव गुप्ता ने की अधिकारियों संग बैठक निष्पक्ष चुनाव के दिए निर्देश
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन-2025 की तैयारियों को लेकर आज ऊखीमठ ब्लॉक मुख्यालय में नियुक्त प्रेक्षक वैभव गुप्ता (पीसीएस) ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रेक्षक वैभव गुप्ता ने सभी अधिकारियों को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने इस दौरान कहा कि विकासखण्ड में 25 संवेदनशील एवं 3 अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी 78 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण और आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली,पेयजल,बैठने की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए रास्तों की मरम्मत व साफ-सफाई की जाए।मतदान केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर-बैनर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रेक्षक ने यह भी कहा कि क्षेत्र में धन अथवा शराब वितरण की सूचना मिलने पर नोडल अधिकारी को तुरंत सूचित किया जाए।बैठक के पश्चात प्रेक्षक महोदय ने ब्लॉक परिसर में बने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य रूप से व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान पार्टियों के आवागमन को लेकर वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों को जेसीबी मशीनों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को हमेशा मोबाइल फोन चालू रखने को कहा गया। तीसरे प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को पूर्ण जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया।बैठक में विकासखण्ड ऊखीमठ के अंतर्गत तैनात सभी रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी,9 सैक्टर मजिस्ट्रेट,2 जोनल मजिस्ट्रेट संजय सचान,अशोक लीलाधर बिष्ट,उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला,जिला आबकारी अधिकारी रमेश चन्द्र,खंड विकास अधिकारी कु.अनुष्का सहित जोनल व सैक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love