नीलकंठ यात्रा में भीड़ में बिछड़ी युवती को परिजनों से मिलवाने के साथ मिर्गी पीड़ित कांवड़िए की मदद कर पौड़ी पुलिस बनी देवदूत
प्रदीप कुमार
नीलकंठ-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।अमरोहा उत्तर प्रदेश निवासी 20 वर्षीय बालिका,जो नीलकंठ क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी,उसे नहर पटरी,चीला क्षेत्र में अकेले परेशान अवस्था में घूमते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित पाया गया।जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा बालिका से पूछताछ कर उसके परिजनों की जानकारी जुटाई गई तथा कंट्रोल रूम से संपर्क कर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सूचना प्रसारित कराई गई। पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप बालिका को उसके परिजनों से मिलवाया गया।इस क्रम में रामझूला चौकी क्षेत्र में एक कांवड़िया को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने की सूचना पर मुख्य आरक्षी सुवर्धन,आरक्षी रमेश सिंह बिष्ट व पीआरडी जवान विमल बिष्ट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस टीम ने जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लगातार प्रयास कर भीड़ में उसके साथियों को खोज निकाला और पीड़ित श्रद्धालु को सकुशल उनके सुपुर्द किया।पौड़ी पुलिस की इस त्वरित,संवेदनशील और सहयोगी कार्यशैली की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं द्वार पुलिस टीम का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Spread the love