Spread the love

पौड़ी एसएसपी की अगुवाई में कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालन 57 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रदीप कुमार
नीलकंठ-पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल।इस श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में जहां एक ओर लाखों की भीड़,कठिन रास्ते और मौसम की चुनौतियाँ थीं,वहीं दूसरी ओर पौड़ी कप्तान लोकेश्वर सिंह का सतत निरीक्षण,कर्मठ नेतृत्व और जमीनी स्तर पर उपस्थिति मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को अभूतपूर्व सफलता की ओर ले गया। कांवड़ यात्रा-2025 के इस ऐतिहासिक आयोजन में अब तक 57 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सकुशल दर्शन कराए जा चुके हैं-यह संख्या सिर्फ आंकड़ा नहीं,बल्कि पौड़ी पुलिस की सजगता,समर्पण और सेवा भावना की गवाही है।वहीं केवल आज दिनांक 22.07.2025 को 5,78,000 श्रद्धालुओँ द्वारा श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp