Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल के सरस्वती विद्या मन्दिर में हरेला सप्ताह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।आज दिनाक-22 जुलाई 2025 को सरस्वती विद्या मन्दिर उ.मा.वि.श्रीनगर गढ़वाल में हरेला सप्ताह में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किये गये एवं श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों को पुरस्कार प्रदान किया गया। दिनाक-16 जुलाई 2025 से प्रारम्भ हुए हरेला सप्ताह में प्रथम दिन वृक्षारोपण,द्वितीय दिन निबन्ध प्रतियोगिता,तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता,चौथे दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आज दिनाक-22 जुलाई 2025 को उक्त सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चन्द्र मैठाणी द्वारा घोषित किया गया एवं विजेता छात्र/छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सिद्धान्त,द्वितीय स्थान-राधिका एवं तृतीय स्थान अंश सेलवान ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान-शशांक पुरोहित, द्वितीय स्थान-हितेश एवं तृतीय स्थान करन नेगी ने प्राप्त किया।निबन्ध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अभिनव सेमवाल,द्वितीय स्थान-इशिका पाण्डेय एवं तृतीय स्थान शौर्य डबराल ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान-भैया सृष्टि,द्वितीय स्थान ज्योति चौहान एवं तृतीय स्थान-कु.दिव्यांशी बमराड़ा एवं शशांक पुरोहित ने प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान काव्या बडोनी,द्वितीय स्थान आदित्य कुमार एवं तृतीय स्थान-शौर्य डबराल एवं सौरभ उनियाल ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान-शशांक पुरोहित,द्वितीय स्थान करन नेगी एवं तृतीय स्थान-कु.आयशा ने प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चन्द्र द्वारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण,कर्मचारी एवं नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp